48 घंटे में पागल कुत्ते ने 8 बच्चों को काटा...
बिलासपुर। जिले में पिछले 48 घंटे में एक पागल कुत्ते ने 8 बच्चों को काटा है। इनमें से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में 8 हजार से ज्यादा आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ लिया। दरअसल, देवरीखुद के वार्ड-43 के सफेद खदान क्षेत्र में गुरुवार को एक कुत्ता हिंसक हो गया। छोटे बच्चों से लेकर युवाओं को काटने के लिए दौड़ाने लगा। मोहल्ले के बड़े लोग इस कुत्ते के काटने से जैसे-तैसे बच गए। लेकिन छोटे बच्चे कुत्ते का सामना नहीं कर पाए। कुत्ते ने एक-एक कर 6 बच्चों को बुरी तरह से काट लिया। एक बच्चे का चेहरा, सिर, कुछ के बच्चों को पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। तीन बच्चों को सिम्स में भर्ती कराया गया। एक दो दिन के भीतर सभी बच्चों को डिस्चार्ज किया जाएगा। इसके बाद आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे कर कुत्ते को मोहल्ले से भगाया। इसके बाद कुत्ता देवरीखुर्द के वार्ड क्रमांक-42 के सतबहनिया दाई मंदिर के पास पहुंच गया। शुक्रवार की सुबह मंदिर के पास खेल रहे एक और बच्चे को काट लिया। इससे परेशान होकर मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद लक्ष्मी यादव को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद ने तत्काल इसकी जानकारी नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को दी। जब आयुक्त ने तत्काल पागल कुत्ते को पकड़ने के निर्देश दिए। वहीं, टीम ने सतबहनिया मंदिर के पास पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ लिया।
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
शोक के बीच परिवार ने लिया नेत्रदान का सराहनीय निर्णय
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
बैतूल में दिल दहला देने वाली वारदात, माता-पिता और भाई की हत्या
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके
टैरिफ अवैध तो अब क्या: बौखलाए ट्रंप ने दुनियाभर पर लगाए अतरिक्त शुल्क, भारत को राहत या कुछ और? समझिए पूरा खेल
ग्वालियर में परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी, 2 घंटे में 3 बार बदले गए प्रश्नपत्र