12वी कक्षा की छात्रा ने होली खेलने के बाद घर जाकर लगा ली फांसी
भोपाल। नये शहर के कोलार थाना इलाके में बाहरवीं कक्षा की स्कूली छात्रा द्वारा होली खेलने के बाद घर जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या का कारण साफ हो सके। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गेहुंखेड़ा कोलार रोड स्थित भगवान स्टेट में रहने वाले प्रफुल्ल रावत निजी काम करते है। उनकी 17 साल की बेटी अंजलि रावत बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। इन दिनों उसकी परीक्षा चल रही थी। होली के दिन उसने घर के बाहर जाकर अपनी सहेलियों के साथ होली खेली थी। रंग खेलने के बाद वह वापस घर लौट आई। इस दौरान उसके माता-पिता और भाई भी आसपास के लोगो के साथ घर के बाहर त्यौहार की बधाई देते हुए मिलजूल रहे थे। इधर घर आकर अंजलि ने ने नहाया और अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद जब परिवार वाले होली खेलकर घर वापस घर आए तो उन्होंने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। परिजनों ने उसे काफी आवाजे देते हुए दरवाजा खटखटाया लेकिन न तो अंजलि ने भीतर से कोई जवाब दिया और न ही दरवाजा खोला। घबराये परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने जैसै-तैसै दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखने पर अंजलि का शव फंदे पर लटका हुआ नजर आया। उसे तुरंत ही फंदे से उतारकर इलाज के लिये नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। जॉच टीम को घटनास्थल की छानबीन के दौरान सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि परिवार वालो के बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य बिंदुओ की जॉच की जा रही है, जिसके बाद ही खुदकुशी की वजह साफ हो सकेगी। पुलिस इन दिनो छात्रा की परीक्षॉए चलने के कारण पढ़ाई को लेकर उसके डिप्रेशन में आने के बिंदु पर भी जॉच कर रही है।
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी