सडक़ हादसे में 7 लोगों की मौत
जौनपुर। यूपी में जौनपुर जिले में बड़ी घटना सामने आई है। यहां रोड एक्सीडेंट में 7 लोगों की जान चली गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, यह हादसा जौनपुर के प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रविवार तडक़े 3 बजे हुआ है। यहां दुर्घटना में आर्टिका कार पर सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सभी मृतक और घायल बिहार के सीतामढ़ी जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसाद इंस्टीट्यूट के पास हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटना का जायजा लेकर शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे