एक करोड़ परिवारों को 3 सौ यूनिट बिजली मुफ्त
डॉ.गायत्री ✍🏻.....
नई दिल्ली । केंद्र की मोदी सरकार ने रूफटॉप सोलर स्कीम के लिए 75 हजार करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। इस योजना से देश के एक करोड़ परिवारों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट मीटिंग में हुए फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी मिल गई है। इससे एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त में हर महीने मिल सकेगी। इस स्कीम के तहत प्रति एक किलोवॉट सिस्टम पर हर परिवार को 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा 2 किलोवॉट सिस्टम के तहत 60 हजार रुपये की सब्सिडी देने की बात योजना में की गई है।
इस स्कीम के तहत कोई भी परिवार नेशनल पोर्टल पर जाकर सब्सिडी के लिए आवदेन कर सकता है। इतना ही नहीं किसी भी वेंडर को रूफटॉप सोलर स्कीम के लिए चुन सकता है। इसके अलावा कम ब्याज पर उन्हें लोन भी मिल सकता है। मोदी सरकार ने स्कीम के तहत हर जिले में एक मॉडल सोलर स्कीम बनाने का भी फैसला लिया है। इन गांवों को रोल मॉडल के तौर पर तैयार किया जाएगा ताकि ग्रामीण इलाकों में लोग इसके लिए जागरूक हो सकें। इस स्कीम का बजट में भी ऐलान किया गया था। इस स्कीम के तहत एक करोड़ परिवारों को महीने में 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। इससे बिजली का बिल बचेगा और कई हजार रुपये महीने की बचत होगी। सोलर प्लांटों से जो अतिरिक्त बिजली बचेगी, उस लोग बिजली कंपनियों को बेच सकेंगी और उन्हें कमाई भी होगी। रिहायशी इलाकों में सोलर प्लांट लगाए जाने से 30 गीगावॉट बिजली भी तैयार होगी। इससे कार्बन उत्सर्जन में भी अगले 25 सालों में 720 मिलियन टन तक की कमी आएगी। इस स्कीम से 17 लाख रोजगार मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन, सेल्स और अन्य सेवाओं में मिलने वाले है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में