बर्फबारी में तीन दिनों से फंसे 15 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
देहरादून/चोपता(चपाता) । उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी से जहां कई रास्ते बंद हो गए और ठंड बढ़ गई तो मैदानी इलाकों में बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। एसडीआरएफ ने जनपद रुद्रप्रयाग में चोपता सड़क मार्ग पर पेड़ गिरने के कारण अवरुद्ध मार्ग को सुचारु करते हुए 15 सदस्यीय पर्यटक दल को रेस्क्यू किया है। मंगलवार को उखीमठ पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया कि चोपता मार्ग पर ज्यादा बर्फ पड़ गई है, जिस कारण 15 सदस्यीय पर्यटक दल फंस गया है। बता दें कि कुछ दिनों से मौसम लगातार खराब चल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और ओले गिरे, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण चोपता में 15 पर्यटक फंसे हुए थे, जिन्हें मंगलवार को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा