भट्टी में हुए हादसे में 13 श्रमिक घायल, सुरक्षा मानकों की अनदेखी
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस ब्लास्ट हुआ है। 15 टन क्षमता वाली पुरानी फर्नेस में ब्लास्ट होने से 13 मजदूर 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। 3 मजदूरों को रायपुर के नारायणा अस्पताल रेफर किया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर दूसरी शिफ्ट में काम कर रहे थे, तभी ब्लास्ट के दौरान वे गर्म लावा की चपेट में आ गए। मजदूरों की चमड़ी तक उधड़ गई है। जांजगीर एसपी विवेक शुक्ला ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
फर्नेस ब्लास्ट में ये मजदूर हुए घायल
बताया जा रहा है कि घायल मजदूरों में सुरेश कुमार चंद्रा, अनूप चतुर्वेदी, दूजराम चंद्रा, प्रसन्नजीत राय, नीरज सिंह, उदय शंकर ओझा, बृजकिशोर यादव, रमेश सूर्यवंशी, शंकर यादव, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार केवट, सरकार सिंह और राजेश प्रजापति शामिल हैं। इनमें अधिकांश मजदूर दूसरे राज्यों के हैं।नारायणा अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बर्न यूनिट में डॉक्टर्स की विशेष निगरानी में पेशेंट्स को रखा गया है। तीनों मरीज ICU में हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।
विधायक ने प्रकाश इंडस्ट्रीज पर उठाए सवाल
वहीं हादसे को लेकर स्थानीय विधायक व्यास कश्यप ने प्रकाश इंडस्ट्रीज की लापरवाही का नतीजा बताया है। साथ ही प्रकाश इंडस्ट्रीज पर जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी कंपनी पर सवाल उठाए हैं।
जांच के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया
वहीं SP विवेक शुक्ला ने बताया कि जांजगीर-चांपा के प्रकाश इंडस्ट्रीज में शनिवार शाम को फर्नेस में ब्लास्ट हुआ है। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के लिए इंडस्ट्रियल सेफ्टी और टेक्निकल एक्सपर्ट्स की टीम बुलाई गई। जांच के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया है।
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित