इस दिन जारी हो सकता हैं 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
रायपुर। सीजी बोर्ड यानि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 मई तक 10वीं और 12वीं परिणाम 30 अप्रैल घोषित कर सकता है। कॉपियों का मूल्यांकन 14 अप्रैल को पूरा कर लिया जाएगा। जांच के बाद रिजल्ट तैयार करने में 10 दिनों का समय लग सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सीजी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को घोषित किया जा सकता है।जो छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि सीजीबाएसई की तरफ से बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीखों के बारे में कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा एक मार्च से 23 मार्च तक आयोजित किए गए। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च शुरू होकर 21 मार्च को समाप्त हुई। जबकि 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च हुई। बोर्ड परीक्षा अन्य सालों की तुलना में इस बार जल्द ही समाप्त हो गया। बोर्ड परीक्षा जल्द खत्म होने के साथ ही इस बार मार्च में मूल्याकंन भी शुरू कर दिया गया। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल तक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
10वीं में इस बार तीन लाख 45 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया है। इसी तरह 12वीं में दो लाख 55 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। दूसरी ओर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर बदलाव करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा। रिजल्ट के अनुसार वे कालेज का चयन या अन्य तरह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित