यूपी में बीयर की खपत में 10 फीसदी की गिरावट
लखनऊ । मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले महीने के बीयर और शराब की बिक्री के आंकड़े चौकाने वाले हैं। अप्रैल में भीषण गर्मी के बाद भी यूपी में बीयर की खपत कम हुई, तो देसी शराब पिछले साल अप्रैल महीने की अपेक्षा इस बार खूब पी गई। अंग्रेजी शराब के शौकीन भी पीछे नहीं रहे। एक महीने में प्रदेश में 2.30 करोड़ बोतलें अंग्रेजी शराब की बिकीं। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2023 की अपेक्षा अप्रैल 2024 में बीयर की बिक्री में 10 फीसदी की कमी आई है। पिछले साल इस महीने में यूपी में 8.79 करोड़ कैन की खपत हुई थी। इस साल अप्रैल में बीयर की बिक्री में करीब एक करोड़ कैन की कमी आई। अप्रैल 2023 में 6.59 करोड़ लीटर देसी शराब बिकी थी लेकिन इस बार अप्रैल में यूपी वाले 7.40 करोड़ लीटर देसी शराब गटक गए। यह बढ़ोतरी 12.20 फीसदी की है। देसी पीने में सबसे आगे लखनऊ जोन रहा। वहीं, अप्रैल 2023 में प्रदेश में 2.20 करोड़ बोतलें अंग्रेजी शराब की बिकी थीं, जबकि इस बार 2.30 करोड़ बोतलें अंग्रेजी शराब की बिकीं। यूपी लिकर वेलफेयर असोसिएशन के एक अधिकारी का कहना है कि उपभोक्ता गर्मी बढ़ने के बावजूद बीयर की बजाए देसी और अंग्रेजी शराब को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने आफत मचा रखी है। सुबह से तेज धूप में शहर के रास्ते तपते रहे और भभकती गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को सता रहे हैं। इस बीच गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इससे पहले रात का पारा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल