तिरपाल से ढकी गईं 10 मस्जिदें
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में होली का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. किसी भी संभावित विवाद को रोकने के लिए संभल की ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत करीब 10 मस्जिदों को विशाल तिरपालों से पूरी तरह ढक दिया गया है। यह कदम विशेष रूप से उन मस्जिदों के लिए उठाया गया है, जो होली की चौपाई (जुलूस) के रास्ते में पड़ती हैं। दरअसल, जामा मस्जिद के सामने से होली के दो अलग-अलग जुलूस निकलने हैं. बीते वर्षों में एक मस्जिद पर रंग की छींटें पडऩे की वजह से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसी कड़वे अनुभव से सीख लेते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने इस बार पहले ही सुरक्षात्मक कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार, मस्जिदों की दीवारों पर तिरपाल लगाने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर विशेष कोटिंग भी की गई है ताकि रंग के दाग न लगें. शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार के रंग में भंग न पड़े और आपसी सौहार्द बना रहे।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण