आसमान में मंडराया बड़ा खतरा, 36 हजार फीट पर बंद हुए तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम; सुरक्षित उतरा विमान
कोच्चि। कोच्चि से अबू धाबी के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग 737 विमान की आपात स्थिति के चलते कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। टेक-ऑफ के करीब 50 मिनट बाद, जब विमान 36,000 फीट की ऊंचाई पर था, तब पायलटों ने इंजन नंबर-1 का ऑयल लेवल तेजी से गिरते देखा। क्रू मेंबर्स की त्वरित सूझबूझ और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन से विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
FORDEC प्रक्रिया से खतरे का आकलन और इंजन बंद
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विमान के पायलट और को-पायलट ने तत्काल 'FORDEC' (फैक्ट्स, ऑप्शंस, रिस्क, डिसीजन, एग्जीक्यूशन, चेक) सुरक्षा मानक के तहत खतरे का आकलन किया। जैसे ही इंजन का ऑयल प्रेशर खतरनाक रेड जोन में पहुंचा, सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए क्रू ने प्रभावित इंजन को तुरंत बंद कर दिया।
अबू धाबी की उड़ान रद्द, कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग
ऑयल में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए पायलटों ने अबू धाबी जाने का फैसला रद्द कर विमान को वापस कोच्चि मोड़ने का निर्णय लिया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को स्थिति से अवगत कराने के बाद विमान को सुरक्षित रूप से कोचीन एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इस तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाने के लिए नागरिक उड्डयन अधिकारियों द्वारा घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
दुमका में किशोरी के साथ कथित दरिंदगी का मामला, रिपोर्ट के बाद जांच ने पकड़ा नया मोड़
मोदी-शाह और चुनाव आयोग पर खरगे का हमला, राहुल गांधी को लेकर दिए बयान पर टिकी नजरें
संजय राउत का केंद्र सरकार पर आरोप, पूछा- क्या देश आपातकाल जैसे दौर से गुजर रहा है?
‘युवाओं में दुनिया की समस्याओं का समाधान देने की ताकत’, PM मोदी ने दिया सफलता का मंत्र
तमिल के गौरव को लेकर BJP ने गिनाईं उपलब्धियां, राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का आरोप
महाराष्ट्र: दुल्हन ने खाने में क्यों मिलाया जहर? शादी के तीन दिन बाद सामने आया चौंकाने वाला मामला
मोदी सरकार में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, 25 शहरों तक पहुंची सुविधा; मोबाइल निर्माण में भी भारत आगे
महाकाल का आशीर्वाद लेकर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया! इंदौर मैच से पहले गौतम गंभीर ने किए दर्शन
दुर्ग में मासूम की मौत से परिवार में मातम, अस्थि विसर्जन पर जाने को लेकर था नाराज