बंगाल में बढ़त, मध्य प्रदेश में जश्न—कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
भोपाल: चुनावी रुझानों में बीजेपी की ऐतिहासिक बढ़त, मध्य प्रदेश में 'झालमुड़ी' और ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
भोपाल। पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की बढ़त से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। विशेषकर पश्चिम बंगाल में यदि वर्तमान रुझान परिणामों में बदलते हैं, तो भाजपा पहली बार वहां सरकार बनाकर इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। इस बड़ी सफलता को देखते हुए मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में जश्न का दौर शुरू हो गया है।
राजधानी भोपाल में अनोखा जश्न
बीजेपी के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित होकर भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज में खुशियां मनाईं। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर लोगों को 'झालमुड़ी' बांटी और एक-दूसरे को जीत की अग्रिम बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत विकास और विश्वास की जीत है।
उज्जैन: बंगाली समाज की महिलाओं ने किया विजय नृत्य
धार्मिक नगरी उज्जैन में बीजेपी की बढ़त पर बंगाली समाज की महिलाओं ने जमकर जश्न मनाया। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य किया और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
"पहले कोलकाता जाने पर हमें वह अपनापन महसूस नहीं होता था, लेकिन अब बंगाल में परिवर्तन की लहर से हम बेहद खुश हैं। अब बंगाल भ्रमण का अनुभव ही कुछ और होगा।" — उत्सव में शामिल महिलाएं
देवास: कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
देवास जिले में भी रुझानों के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने इस बढ़त को भाजपा की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने विकास के संकल्प को चुना है, जो स्पष्ट रूप से रुझानों में नजर आ रहा है।
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण