गिफ्ट देने से पहले 10 बार सोचें! वास्तु शास्त्र के अनुसार ये चीजें उपहार में देना मतलब कंगाली को दावत
किसी को गिफ्ट देना प्यार और अपनापन का प्रतीक माना जाता है, लेकिन गिफ्ट का गलत चुनाव आपकी और लेने वाले की ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. वास्तु शास्त्र में हर वस्तु का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव माना जाता है, खासकर जब बात गिफ्ट देने की हो. कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें गिफ्ट कर देते हैं, जो ना केवल सामने वाले बल्कि अपनी जिंदगी पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है. वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जिनको गिफ्ट में देने से रिश्तों में दूरियां और तनाव बढ़ जाता है. इसलिए हमेशा गिफ्ट चुनते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है. सही गिफ्ट जहां खुशियां बढ़ाता है, वहीं गलत चयन जीवन में बाधाएं भी ला सकता है. आइए वास्तु के माध्यम से जानते हैं कि कौन सी चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए.
चाकू और कैंची
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी को भी गिफ्ट में तेज चीजें जैसे चाकू, नेलकटर या कैंची गिफ्ट करना रिश्तों में कटाव लाने वाला माना जाता है. इससे व्यक्ति के बीच विवाद, अलगाव और तनाव बढ़ सकता है.
काले रंग की चीजें और नकली फूल
आजकल काले रंग को खूबसूरती और स्टाइल का प्रतीक माना जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार काले रंग की चीजें गिफ्ट करने से भावनात्मक बोझ और दुर्भाग्य आ सकता है. नकली फूलों को स्थिरता और जीवनहीनता का प्रतीक माना जाता है. इसलिए भूलकर भी किसी को नकली फूल गिफ्ट में ना दें, ऐसा करने से आपको भाग्य भी प्रभावित होता है. तो असली फूल देना ही आपके लिए अच्छा है.
एक्वेरियम या फाउंटेन और दीवार घड़ी
वास्तु के अनुसार, पानी से जुड़ी कोई भी सजावटी चीज जैसे एक्वेरियम, फाउंटेन आदि किसी को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए. माना जाता है कि इससे आपकी कर्म ऊर्जा दूसरे व्यक्ति को चली जाती है. वहीं जन्मदिन या गृह प्रवेश पर दीवार घड़ी देना आम बात है, लेकिन वास्तु के अनुसार यह समय खत्म होने या अनचाहे याद दिलाने का संकेत देता है.
लेदर की चीजें और रुमाल
वास्तु परंपरा के अनुसार, लेदर की चीजें गिफ्ट करना भी सही नहीं है क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती है. वहीं किसी को रुमाल गिफ्ट करना भी मना है. इसे आंसू और दुख का प्रतीक माना जाता है, जिससे रिश्तों में उदासी या गलतफहमी आ सकती है.
कांटेदार पौधे और अचार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गिफ्ट में कांटेदार पौधे और अचार कभी नहीं देना चाहिए. अचार गिफ्ट करना रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है. अगर आपको कभी अचार गिफ्ट में मिले, तो उसे किसी मीठी चीज के साथ वापस देना बेहतर है. वहीं जीवित पौधे गिफ्ट किए जा सकते हैं, लेकिन कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस देने से बचना चाहिए. माना जाता है कि ये पौधे घर में विवाद और तनाव ला सकते हैं.
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?