एकतरफा प्यार में युवक का खौफनाक कदम, प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए खुद का गला रेता
उमरिया: प्यार के लिए जान देने की बातें तो अक्सर सुनी जाती हैं, लेकिन उमरिया जिले के ग्राम बड़छड़ (अमरपुर चौकी) में एक युवक ने साजिश की ऐसी इबारत लिखी जिसने सबको चौंका दिया। 19 साल के अनुज वर्मन ने एकतरफा प्यार में नाकाम होने और परिजनों के दबाव के चलते ब्लेड से अपना ही गला रेत लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ने यह कदम प्रेमिका के घरवालों को पुलिस केस में फंसाने के लिए उठाया था।
मां के बयान से खुली पोल
पुलिस की शुरुआती जांच में इस साजिश का खुलासा खुद युवक की मां, सुख्खीबाई बर्मन ने किया। मां के अनुसार, अनुज गांव की ही एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था और शादी की जिद पर अड़ा था। घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और उस पर संबंध खत्म करने का दबाव बना रहे थे। घटना वाले दिन भी घर में इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में अनुज ने खेत में जाकर खुद पर हमला कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई
SDOP पीएल परस्ते ने बताया कि पहले सूचना मिली थी कि अनुज पर कुछ लोगों ने हमला किया है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को खून के निशान और ब्लेड बरामद हुए। हालांकि, जब परिजनों और युवक से गहन पूछताछ की गई, तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं