यूपी से उठी देशव्यापी लहर: सीएम योगी ने लखनऊ मार्च को बताया महिला अस्मिता की नई क्रांति।
लखनऊ: लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर विपक्षी दलों के नकारात्मक रुख के विरुद्ध मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'जन आक्रोश महिला पद यात्रा' का भव्य आयोजन किया गया। यह पद यात्रा मुख्यमंत्री आवास से प्रारंभ होकर विधानभवन तक पहुँची, जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मिलित होकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दलों के अड़ियल रवैये के कारण ही आज महिलाओं को सड़क पर उतरना पड़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "देख सपाई, बिटिया घबराई।" वहीं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने स्पष्ट किया कि सपा और कांग्रेस के विरुद्ध महिलाओं में भारी रोष है। उन्होंने नारा दिया कि "यदि महिलाओं को आरक्षण नहीं, तो सपा-कांग्रेस को वोट नहीं।"
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विपक्षी गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सदन में अधिनियम का विरोध करना और फिर खुशियाँ मनाना महिलाओं का अपमान है, जिसे जनता कभी क्षमा नहीं करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मार्च को महिला विरोधी राजनीति के अंत का प्रतीक बताते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके के आचरण के खिलाफ आज पूरा देश लामबंद है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल