शादी से पहले टूटा परिवार, हादसे में चली गई पिता की जान
जबलपुर। एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की मौत हो गई। टेमर भीटा निवासी 52 वर्षीय रवि पटेल रविवार को बाइक से बायपास मार्ग होकर तिलवारा की तरफ जा रहे थे। गढ़ा रेलवे स्टेशन के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल रवि पटेल को उपचार हेतु तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहाँ देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।परिजनों के मुताबिक, मृतक के बेटे नितेश पटेल का विवाह 25 अप्रैल को तय था और इसी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए रवि पटेल घर से निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाँच प्रारम्भ कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है।
जावेद अख्तर ने फिल्म ‘धुरंधर’ पर कही बड़ी बात, विवाद हुआ तेज
ड्रैगन का सख्त रुख, अमेरिकी पाबंदियों को बताया दखलअंदाजी
गोल्ड इन्वेस्टमेंट पर बड़ा सवाल: क्या अब भी है फायदे का सौदा?
रुझानों में TVK का दबदबा, तमिलनाडु में DMK तीसरे नंबर पर
सियासत में स्टार पावर, चुनावी मैदान में चमके फिल्मी चेहरे
इंदौर में जैन मंदिर से चोरी, चौकीदार बोला- नींद नहीं खुली
बंगाल जीत की खुशी में इंदौर में जश्न, पटाखे और मिठाइयों की तैयारी
इजरायल ने दी मंजूरी, अमेरिका से खरीदेगा लड़ाकू विमान
तेल बाजार में हलचल, ओपेक प्लस ने बढ़ाया उत्पादन कोटा
रेलवे अस्पतालों में अब डिजिटल ट्रीटमेंट, UMID कार्ड से मिलेगी पूरी मेडिकल हिस्ट्री