बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
काठमांडू: अमेरिका के शीर्ष राजनयिक और दक्षिण एवं मध्य एशिया के सहायक सचिव समीर पॉल कपूरतीन दिवसीय दौरे पर सीधे नेपाल पहुँच रहे हैं। यह दौरा ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार कोई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी बिना किसी अन्य देश (भारत या श्रीलंका) की यात्रा के सीधे काठमांडू आ रहा है।
बालेन शाह सरकार के साथ कूटनीतिक संवाद
समीर पॉल कपूर नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में बनी सरकार के गठन के बाद काठमांडू पहुँचने वाले पहले वरिष्ठ विदेशी राजनयिक होंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य नई सरकार को बधाई देना, उनकी प्राथमिकताओं को समझना और यह तय करना है कि वॉशिंगटन भविष्य में नेपाल के साथ किस तरह सहयोग करना चाहता है।
नेपाली नेतृत्व से उच्च स्तरीय मुलाकातें
अमेरिकी दल अपने प्रवास के दौरान वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल और नेपाल-अमेरिका चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से मुलाकात करेगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत वे पाटन दरबार स्क्वायर का भी दौरा करेंगे।
चीन के बढ़ते प्रभाव और कर्ज पर चेतावनी
कपूर ने पूर्व में दक्षिण एशियाई देशों की रणनीतिक स्थिति और बाहरी दबावों के प्रति उनकी संवेदनशीलता पर चिंता जताई थी। उनका इशारा विशेष रूप से चीन की 'कर्ज-आधारित रणनीति' की ओर था। उन्होंने मालदीव और श्रीलंका जैसे देशों का उदाहरण देते हुए आगाह किया कि विकास के नाम पर लिया गया भारी कर्ज जोखिम भरा हो सकता है। नेपाल अब तक खुद को इस चीनी कर्ज के जाल से बचाने में सफल रहा है।
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच