ट्रंप-मोदी फोन कॉल: ‘वी ऑल लव यू’ के साथ जताई दोस्ती, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
Trump Talk to Modi: मिडिल ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दूसरी बार फोन पर बातचीत की है. अमेरिकी राजदूत सर्गेई गोर ने कहा कि लगभग 40 मिनट पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत चली. ट्रंप ने मोदी से कहा, ‘वी ऑल लव यू’. ट्रंप ने खुद बताया कि दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई.
ट्रंप और पीएम मोदी के बीच उस दौरान लंबी बातचीत हुई. जब पश्चिम एशिया में शांति को लेकर कूटनीतिक गतिविधियां तेज रही हैं. इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी के अच्छा दोस्त बताया और कहा कि मोदी से मेरी अच्छी बातचीत हुई है.
PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “मुझे मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया. हमने पश्चिमी एशिया की स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की. हम इस क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपना घनिष्ठ सहयोग जारी रखेंगे.
करीब 40 मिनट तक चली बातचीत
अमेरिकी राजदूत सर्गेई गोर ने मीडिया को बताया कि ट्रंप और मोदी के बीच लगभग 40 मिनट बातचीत चली. बातचीत करने के बाद ट्रंप ने मोदी से कहा, ‘वी ऑल लव यू’. अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने के लिए हाल ही में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता का आयोजन किया गया था, लेकिन वह विफल रहा. जल्द ही दोनों देशों के बीच एक बार फिर शांति वार्ता आयोजित की जाएगी. जिसमें सीजफायर की घोषणा की संभावना है. फिलहाल, अभी भी दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है.
आज का बड़ा मंगल बेहद खास, जानें पूजा विधि, महत्व और मंत्र
इन 4 राशियों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ, हर क्षेत्र में सफलता
अपरा एकादशी 2026: व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और पारण कब करें
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर