भीषण लू और तापमान को देखते हुए लिया गया निर्णय
रायपुर|छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है. जहां भीषण गर्मी को देखते हुए 20 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. इसे लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विस्तार न्यूज पर ऐलान किया है. इसे लेकर आदेश जारी किया गया है. जिसके तहत 1 मई 2026 की जगह 20 अप्रैल से छुट्टी शुरू हो जाएगी|
छत्तीसगढ़ के स्कूल 20 अप्रैल से हो जाएंगे बंद
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विस्तार न्यूज पर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत की है, और हमने यह फैसला लिया है कि शासकीय और निजी स्कूल 20 अप्रैल यानी सोमवार से बंद रहेगी. यह फैसला छत्तीसगढ़ में पढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है. जल्द ही आर्डर जारी कर दिया जाएगा|
CM साय ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है. बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके.
कब तक रहेगी छुट्टी?
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में दिनांक 01 मई 2026 से 15 जून 2026 तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए, अब दिनांक 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है. यह आदेश प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं पर लागू होगा|
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिकी हमले से 5 ईरानी मारे गए—दावा
गंगा नदी पर आधुनिक 6 लेन ब्रिज, उद्घाटन की तैयारी तेज
सड़क दुर्घटना बनी जानलेवा, संतोष नायर की मौत से शोक की लहर
महंगे टिकट के साथ मिलेगा रॉयल एक्सपीरियंस, खाने से थीम तक सब यूनिक
नवकारसी विवाद पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर, इंदौर में बड़ा कानूनी एक्शन
नितिन नबीन बोले- NDA-BJP का बढ़ता दायरा, जनता के भरोसे की मिसाल
केरल में कांग्रेस गठबंधन का जलवा, जीत के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया
अब अपने जिले में पोस्टिंग पर रोक, नई ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी
संभल में बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर से 25 लोग घायल