चुनावी तैयारी तेज: TVK आज जारी करेगी घोषणापत्र, कर्ज राहत और LPG पर फोकस
चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ एक हफ्ता बचा है और राज्य की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। सभी प्रमुख दल मतदाताओं को लुभाने के लिए जोरदार प्रचार और अपने-अपने चुनावी वादे लेकर मैदान में उतर चुके हैं। राज्य की बड़ी पार्टियों द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) हो या फिर अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने पहले ही अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं। इनमें विकास और कल्याण से जुड़े कई बड़े वादे किए गए हैं।ऐसे में अब अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) अपना बहुप्रतीक्षित चुनावी घोषणापत्र जारी करने जा रही है। यह कार्यक्रम चेन्नई के नुंगमबक्कम इलाके में स्थित ताज कोरोमंडल होटल में आयोजित किया जाएगा। पार्टी के अनुसार, विजय दोपहर 3 बजे होने वाली कार्यकारी समिति की बैठक में विजनरी घोषणापत्र पेश करेंगे।
कार्यक्रम में केवल 800 पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुमति
बता दें कि इस कार्यक्रम में केवल 800 पार्टी कार्यकर्ताओं को ही अनुमति दी गई है और प्रवेश के लिए क्यूआर कोड आधारित पास अनिवार्य होगा। सुरक्षा और चुनाव आयोग के नियमों के कारण इसे सीमित और नियंत्रित रखा गया है।
घोषणा पत्र में संभावित वादे क्या-क्या?
बताया जा रहा है कि टीवीके के घोषणापत्र में पहले भी कई लोकलुभावन वादे किए गए हैं, जैसे कुछ कर्ज माफी, परिवार प्रमुख को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद और साल में 6 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर। अब सबकी नजर इस बात पर है कि विजय अपनी पार्टी को द्रविड़ राजनीति के बड़े दलों के मुकाबले कैसे पेश करते हैं और उनका यह घोषणापत्र मतदाताओं को कितना प्रभावित करता है।
साइबर ठगी का नया जाल, डिजिटल अरेस्ट में फंसा परिवार, पत्नी की हालत गंभीर
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद