बिहार को मिले नए उपमुख्यमंत्री, पीएम मोदी बोले- अनुभव से बढ़ेगी प्रगति की रफ्तार
दिल्ली: बिहार में लंबे समय से चल रही राजनीतिक चर्चाओं और नई सरकार के गठन को लेकर लोगों की उत्सुकता आखिरकार समाप्त हो गई है। राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों ने पदभार संभाल लिया है। बिहार की जनता पिछले कई दिनों से यह जानने को उत्सुक थी कि नए नेतृत्व में राज्य की कमान किसके हाथ में होगी।
आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उप मुख्यमंत्री (Deputy CM) के रूप में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें बधाई दी।
पीएम मोदी ने X पर लिखते हुए कहाः
“बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी जी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! मुझे पूरा भरोसा है कि इनका जमीनी अनुभव और जनहित को लेकर प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नई दिशा और गति देगी। इसके साथ ही राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नित-नए मानक स्थापित करेगा।”
नए अध्याय की शुरुआत
पीएम मोदी के इस संदेश को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। बिहार में इस नए नेतृत्व के साथ राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।
सबरीमाला केस: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी बहस
जबलपुर में हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू
बंगाल जीत के बाद और सशक्त हुआ ‘ब्रांड मोदी’, राज्यसभा में भी बढ़ी ताकत
‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर नई बहस, सियासी हलकों में हलचल
शहद के गुण जानकर रह जाएंगे हैरान, आयुर्वेद में बताया गया अमृत
तवी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट से बदलेगी जम्मू की तस्वीर, पर्यटन को नई रफ्तार
अपहरण केस में जा रही टीम पर टूटा कहर, 4 पुलिसकर्मी और वादी की जान गई
साइबर ठगी का नया जाल, डिजिटल अरेस्ट में फंसा परिवार, पत्नी की हालत गंभीर
नाइट शिफ्ट के कर्मचारी बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
जबलपुर में पुलिसकर्मियों के बीच झड़प का मामला सामने आया