रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा: बंदर भगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कर्मचारी, जिंदा जला
छतरपुर: खजुराहो में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक रिसॉर्ट कर्मचारी की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान रानू रैकवार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक बंदर को लोहे की पाइप से भगा रहा था, तभी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया है.
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
खजुराहो रेलवे स्टेशन के पास स्थित रिसॉर्ट के छत पर एक बंदर चढ़ गया था, जिसे रिसॉर्ट कर्मचारी लोहा की पाइप से भगाने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान लोहे की पाइप हाईटेंशन तार से टकरा गई, जिससे युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रहा है.
पांच दिन पहले ही काम पर लगा था कर्मचारी
जानकारी के अनुसार, खजुराहो निवासी रानू रैकवार ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक रिसॉर्ट में 5 दिन पहले काम शुरू किया था. बुधवार सुबह रिसॉर्ट की छत पर एक बंदर चढ़ गया. उसे लोहे की पाइप से रानू भगाने पहुंचा. इस दौरान बंदर को डराने के लिए जैसे ही उसने पाइप ऊपर उठाया, रिसॉर्ट के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन ने लोहे की पाइप को खींच लिया. पाइप के बिजली के तार से टकराते ही एक जोरदार स्पार्किंग हुई और रानू मौके पर गिर गया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या रिसॉर्ट की छत के इतने करीब से हाईटेंशन लाइन का गुजरना नियमों के खिलाफ था या इसमें रिसॉर्ट प्रबंधन की ओर से कोई लापरवाही हुई है.
बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने कहा, "दुर्घटना की जानकारी मिली है. युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है."
होटल मालिक जय तिवारी ने कहा, "घटना बहुत ही दुखद है, बंदर भगाने के दौरान हुई है. होटल के ऊपर से रेलवे की 33केवी लाईन निकली है, जिसे कई बार हटवाने के प्रयास किए गए. लेकिन रेलवे वालों ने हटाने से साफ इंकार कर दिया था. मृतक रानू रैकवार के 2 छोटे छोटे बच्चे भी हैं, मृतक खजुराहो के प्रेमनगर कॉलोनी का रहने वाला था."
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए