नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
रायपुर|छत्तीसगढ़ में BJP के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के आदिवासियों से 5 बच्चे पैदा करने की अपील की खूब चर्चा हो रही है. वहीं इतना ही नहीं उन्होंने जनगणना के दौरान धर्म कोड में आदिवासी ही लिखने की भी बात कही है. अब इस अपील पर CM विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया भी सामने आई है|
नंद कुमार साय ने आदिवासियों से की 5 बच्चे पैदा करने की अपील
बीते दिनों रायपुर में आयोजित सर्व आदिवासी समाज की बैठक में नंदकुमार साय ने यह बातें कही. साय ने कहा कि भारत सरकार की ओर से एक नारा दिया गया था- हम दो, हमारे दो. इसका सर्वाधिक पालन आदिवासी समाज ने किया और इसका नुकसान भी आदिवासी समाज को हुआ. धीरे-धीरे आज आदिवासियों की आबादी देश में कम होती जा रही है. कम होती आबादी समाज के लिए चिंताजनक है. इसे रोकने के लिए अधिक से अधिक बच्चें पैदा करने की आवश्यकता है. आदिवासी परिवार को कम से कम 5 बच्चें पैदा करना होगा. आबादी अधिक रहेगी तो समाज बड़ा रहेगा. समाज रहेगा तो शक्तियां रहेंगी. आदिम संस्कृति-सभ्यता, रीति-रिवाज, रूढ़िवादी परंपराएं बची रहेंगी. नंदकुमार साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का प्रतिशत 32 है और इसे किसी भी साजिश के तहत कम न किया जाए|
वे वरिष्ठ हैं, सोच-समझ कर बोले होंगे – CM साय
वहीं नंद कुमार साय के आदिवासियों से 5 बच्चे पैदा करने वाली अपील पर CM विष्णु साय का भी बयान सामने आया है. CM साय ने कहा कि उनका अपना विचार होगा, वे वरिष्ठ हैं. लेकिन जो बोले होंगे, सोच-समझ कर बोले होंगे|
बयान पर क्यों गरमाएगी राजनीति?
दरअसल, आदिवासी समाज की ओर से अलग धर्म कोड की मांग की जाती रही है और अब खुले तौर पर ललकार के साथ नंदकुमार साय ने इसका समर्थन कर दिया है. चूंकि नंदकुमार साय भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रथम नेता प्रतिपक्ष रहने के साथ अविभाजित मध्यप्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वहीं भाजपा आदिवासी समाज को हिंदू समाज के साथ जोड़कर ही बताती रही है. दूसरी ओर कांग्रेस भी आदिवासी समाज के साथ है|
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल