DGP का संशोधित आदेश, निवेदिता पाल को मिली जिम्मेदारी
रायपुर|छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव किया गया है. जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी एसपी को लेकर जारी किए गए पहले आदेश में संशोधन करते हुए अब निवेदिता पाल को जिले की कमान सौंपी गई है. पूर्व आदेश में अतिरिक्त प्रभार विमल कुमार बैस को दिया गया था|
जांजगीर-चांपा की प्रभारी SP बनीं निवेदिता पाल
वहीं अब पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, वर्तमान में 6वीं बटालियन की कमांडेंट निवेदिता पाल को जांजगीर-चांपा जिले का प्रभारी पुलिस अधीक्षक(SP) नियुक्त किया गया|
ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे विजय पांडे
दरअसल, जांजगीर-चांपा के नियमित एसपी विजय पांडेय 45 दिवसीय ट्रेनिंग के लिए भेजे गए हैं. उनकी अनुपस्थिति में जिले की कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए यह बदलाव किया गया है. यह ट्रेनिंग नेशनल पुलिस अकादमी (NPA), हैदराबाद में आयोजित होगी, जो 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी|
जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के चार जिलों के एसपी लंबी ट्रेनिंग पर भेजे गए हैं. रायपुर ग्रामीण, कोंडागांव, गरियाबंद और जांजगीर-चांपा के एसपी ट्रेनिंग पर NPA रवाना हुए. ऐसे में मनीषा ठाकुर रावटे को रायपुर ग्रामीण का एसपी चार्ज दिया गया है|
विमल कुमार बैस को जांजगीर चांपा का प्रभार दिया गया था, लेकिन संसोधित आदेश में निवेदिता पाल को प्रभार बनाया गया है. त्रिलोक बंसल को कोंडागांव के प्रभारी एसपी होंगे, जबकि नीरज चंद्राकर को गरियाबंद एसपी का प्रभार दिया गया है|
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बढ़ी सियासी तपिश: बीजेपी की नई टीम का काउंटडाउन शुरू, युवा जोश और अनुभव का दिखेगा संगम
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सड़क पर नहीं दिखी कोई मदद, लोग देखते रह गए
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
टॉपर्स को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित