टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा तय, युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के ज़िम्बाब्वे दौरे का एलान कर दिया है। भारतीय टीम जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के एलान के बाद फैंस यह जानने को लेकर उत्साहित हैं कि क्या यह सीरीज युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए भारतीय टीम में डेब्यू करने की सीरीज हो सकती है?
कहां खेले जाएंगे मैच?
सीरीज के सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे। पहला टी20 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा। 25 जुलाई और 26 जुलाई को बाकी दो मैच भी इसी मैदान पर होंगे। यानी टीम इंडिया लगातार दो टी20 खेलेगी।
क्या है इस सीरीज की अहमियत?
टीम इंडिया आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए मौका बन सकती है। टी20 वर्ल्ड कप 2028 और ओलंपिक 2028 की तैयारियों को देखते हुए टीम कॉम्बिनेशन पर काम होगा। साथ ही बेंच स्ट्रेंथ को परखने का अच्छा मौका मिलेगा।
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
ऐसे में आईपीएल और जूनियर क्रिकेट में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिल सकता है। सूर्यवंशी पिछले महीने 15 साल के हो गए और अब आईसीसी के नियमों के अनुसार सीनियर भारतीय टीम के लिए खेलने के पात्र हो गए हैं। उन्होंने आईपीएल में अच्छे अच्छे गेंदबाजों की धुलाई की है। ऐसे में बीसीसीआई उन्हें शामिल कर सकती है।
आईपीएल के बाद अफगानिस्तान से सीरीज
आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद सबसे पहले टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आएगी। एकमात्र टेस्ट छह जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। वहीं, पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।
आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
अफगानिस्तान से सीरीज के बाद भारतीय टीम जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करेगी। आयरलैंड में टीम इंडिया दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसका पहला मुकाबला 26 जून को और दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। दोनों मुकाबले बेलफास्ट में ही खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। वहां टीम पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टी20 एक जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में, दूसरा टी20 चार जुलाई को मैनेचेस्टर में और तीसरा टी20 सात जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा। इसके बाद चौथा टी20 नौ जुलाई को ब्रिस्टल में और आखिरी टी20 11 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला जाएगा।
फिर जिम्बाब्वे से टी20 सीरीज खेलेगी भारतीय टीम
फिर भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। पहला वनडे 14 जुलाई को बर्मिंघम में, दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में और तीसरा वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इसी बीच टी20 टीम जिम्बाब्वे पहुंच जाएगी और फिर इंग्लैंड से वनडे सीरीज खत्म होने के बाद टीम जिम्बाब्वे से टी20 सीरीज खेलेगी।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा