CS की अध्यक्षता वाली बैठक में लिया गया अहम फैसला
रायपुर|छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में शुक्रवार (27 मार्च) को बैठक हुई. इसमें नक्सल प्रभावित इलाकों में रह रहे परिवारों की आय तीन सालों में दोगुनी करने का फैसला लिया गया है. इसके लिए जिला, विकासखंड और क्लस्टर पर काम करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी|
आय 30 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को राज्यस्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें नक्सलवाद से मुक्त हुए इलाकों में जल्द, स्थायी और समावेशी विकास को लेकर चर्चा हुई. इन क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन के लिए योजना तैयार की गई. नक्सल प्रभावित एरिया में हर परिवार की आय 15 हजार या उससे कम है. इसे दोगुना करने की तैयार है. अगले तीन सालों में हर परिवार की इनकम को 30 हजार रुपये ले जाने का लक्ष्य रखा गया है|
मुख्य सचिव ने क्या कहा?
बैठक के दौरान मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि नक्सलवाद से मुक्त हो रहे क्षेत्रों में तेज गति के साथ विकास करना हमारा लक्ष्य है. लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा. इस बैठक में अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिक बारीक और कृषि विभाग प्रमुख सचिव सहला निगार मौजूद रहीं|
ये हैं बैठक की अहम बातें
- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों की इनकम दोगुनी करने पर जोर.
- परिवार की आय को 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की तैयारी.
- हर परिवार को कम से कम 3 आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाएगा.
- जिला, विकासखंड और क्लस्टर स्तर पर 60 दिनों के भीतर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी.
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण