चक नॉरिस के निधन से फिल्म और मार्शल आर्ट जगत में शोक
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चक नॉरिस का 20 मार्च को निधन हो गया। चक ने 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। चक ने 'लोन वुल्फ मैकक्वेड', 'कोड ऑफ साइलेंस' और 'वे ऑफ द ड्रैगन' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की। अब बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने भी उनके निधन पर बड़ी बात कही है।
अक्षय कुमार ने जताया दुख
एक्टर अक्षय कुमार ने दिवंगत एक्टर और मार्शल आर्ट्स स्टार चक नॉरिस को श्रद्धांजलि दी। फिल्म ‘भूत बंगला’ के एक्टर ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘मार्शल आर्टिस्ट के रूप में बड़े होते हुए, ‘वे ऑफ द ड्रैगन’, ‘मिसिंग इन एक्शन’ और कई फिल्मों में चक नॉरिस को देखना सिर्फ मनोरंजन नहीं था, वह मेरे लिए सीख थी। उनका अनुशासन, ताकत और स्क्रीन पर उनका सहज अंदाज मेरे साथ हमेशा रहा। उन्होंने मुझे काफी प्रेरणा दी है।’
परिवार ने की निधन की पुष्टि
चक नॉरिस के परिवार ने उनके निधन पर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'बहुत दुख के साथ, हमारे परिवार ने प्यारे चक नॉरिस के अचानक निधन की खबर साझा की है। हम इस बात को निजी रखना चाहते हैं, लेकिन इतना जान लीजिए कि वे परिवार के साथ थे और शांति से चले गए।'
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा