टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिरों में प्रार्थना, रायपुर-राजनांदगांव में लोगों ने किया हवन
रायपुर|आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच खोला जाएगा. फाइनल मैच को लेकर छत्तीसगढ़ समेत देश भर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. वहीं राजधानी रायपुर, राजनांदगांव में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. जहां लोग मंदिरों में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-हवन कर रहे हैं|
टीम इंडिया की जीत रायपुर में पूजा
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल को लेकर राजधानी रायपुर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. जहां शहर के श्री सुरेश्वर महादेव पीठ में हवन यज्ञ किया जा रहा है. इसके अलावा टीम इंडिया की जीत को लेकर माता बंगलामुखी का जाप भी किया जा रहा है|
राजनांदगांव में लोगों ने किया हवन
वहीं राजनादगांव के लिए शनि धाम मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजन की गई. खास बात ये रहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने शनि मंदिर धाम पहुच कर टीम इंडिया के लिए पूजा अर्चना की है|
आज होगा फाइनल मुकाबला
बता दें, भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. आज रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसको लेकर भोपाल ही नहीं, बल्कि देशभर में क्रिकेटप्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. इस महामुकाबले को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं|
कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव पर होगा दबाव
वहीं, भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘जब मैं उनके साथ खेल रहा था तब उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला. इसलिए मैंने वही रणनीति और वही मूल सिद्धांत अपनाने की कोशिश की। मैंने इसमें अपने तरीके को जोड़ने की कोशिश की और यह काफी कारगर रहा है’’ सूर्यकुमार ने स्वीकार किया कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में दबाव होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान के तौर पर मुझ पर दबाव जरूर होगा लेकिन उतना ही उत्साह भी है, क्योंकि विश्व कप फाइनल खेलने का मौका बार-बार नहीं मिलता, वह भी भारत में|"
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी