Vijay Deverakonda की तारीफ में अंकल ने लिखी भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने सबका ध्यान खींचा है। जयपुर में 26 फरवरी को हुई ग्रैंड सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गईं। जहां फैंस विजय की शादी को लेकर खुश हैं, वहीं विजय के अंकल ने एक दूसरे पहलू को लेकर अभिनेता की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर विजय की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखी है।
पोस्ट में क्या है?
विजय के अंकल रंगिनेनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि विजय काफी विनम्र नजर आ रहे हैं। शादी के बाद वह अपने नाना-नानी के घर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपने गुजर चुके नाना-नानी को श्रद्धांजलि दी है।
अंकल ने की विजय की तारीफ
रंगिनेनी ने विजय देवरकोंडा की तारीफ करते हुए लिखा 'दुनिया दिखावटीपन देखती है। मैं विनम्रता देखता हूं। यही वह पहलू है जिसे मैं सबसे ज्यादा संजोता हूं। चमक और तालियों के अलावा, वह मूल्यों में डूबा रहता है। हमारे गांव लौटकर सिर झुकाता है और अपने नाना-नानी का आशीर्वाद लेता है।'
शादी के बाद गांव पहुंचा कपल
26 फरवरी को अपनी शादी के बाद, कपल तेलंगाना के महबूबनगर जिले में विजय के होमटाउन थुम्मनपेटा पहुंचा।
इस दौरान, नए शादीशुदा जोड़े ने शादी के बाद की रस्मों के तौर पर अपने घर पर सत्यनारायण व्रत किया। उन्होंने उन गांववालों के लिए लंच भी रखा जो उन्हें देखने आए थे।
Box Office Collection: 'चरक' पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
हैदराबाद में हुआ रिसेप्शन
जोड़े ने शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होस्ट किया। यहां फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार पहुंचे। विजय-रश्मिका की शादी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम रेवंत रेड्डी समेत कई पब्लिक फिगर्स ने भी बधाई मैसेज भेजे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का हमला, नाटो और सहयोगियों पर उठाए सवाल
रक्षा खर्च में बढ़ोतरी से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा, IMF की रिपोर्ट
शहरी निकाय चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, बढ़ सकती है उम्मीदवारों की जमानत राशि
अपशब्दों पर लगेगी लगाम, ओडिशा सरकार की नई कानूनी तैयारी
US का खुलासा, सीजफायर जानकारी से पहले ट्रंप ने किया था चेक
वोटिंग सेंटर पर तकनीक का कमाल, AI रोबोट ‘नीला’ ने खींचा ध्यान
राजपाल यादव बोले- ‘25 साल के करियर में ऐसा पहली बार…’
आधार कार्ड नियम सख्त करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
फर्जी कंपनी विवाद पर घमासान, हजारिका ने खेड़ा को घेरा
फोन को लेकर अक्षय खन्ना की इस आदत ने चौंकाया