'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे पोस्ट बजट वेबिनार में कहा कि कृषि भारत की दीर्घकालिक विकास यात्रा का एक रणनीतिक स्तंभ है। इसे अधिक प्रतिस्पर्धी व निर्यात उन्मुख बनाने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत अब तक किसानों को 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं ने किसानों के जोखिम को कम किया है और उन्हें बुनियादी आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। मोदी ने कहा कि भारत की विविध जलवायु का लाभ उठाते हुए कृषि क्षेत्र को निर्यात उन्मुख बनाना जरूरी है। इसके साथ ही उच्च मूल्य वाली कृषि को बढ़ावा देने, कृषि उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग और मानकों को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने रासायनिक मुक्त और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी खेती को मजबूत करते हुए कृषि निर्यात को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा