शमी से लेकर मदार तक...होलिका दहन में बस एक लकड़ी बदलेगी आपकी किस्मत, जानिए राशि अनुसार आपके लिए कौन सी बेस्ट
होलिका दहन का पर्व केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसे नकारात्मक शक्तियों और अशुभ प्रभावों से मुक्ति का विशेष मौका भी माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से की गई पूजा और उपाय जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुरूप विशेष लकड़ी होलिका में अर्पित करे, तो उसे रुके हुए कार्यों में सफलता, आर्थिक उन्नति और मानसिक शांति का लाभ मिल सकता है. यह उपाय करते समय एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि होलिका के सात फेरे लेते समय ही संबंधित लकड़ी श्रद्धा भाव से अर्पित करें. ऐसा करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए खैर या खादिर की लकड़ी को शुभ माना गया है. इन राशियों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है, जो साहस और ऊर्जा का कारक है. खैर की लकड़ी अग्नि तत्व से जुड़ी मानी जाती है और यह नकारात्मक ऊर्जा को शीघ्र नष्ट करने की क्षमता रखती है. वृष और तुला राशि के लोग गूलर की लकड़ी अर्पित करें. इन राशियों के स्वामी शुक्र हैं, जो सुख-संपत्ति और वैभव के प्रतीक हैं. गूलर का संबंध स्थिरता और समृद्धि से जोड़ा जाता है, इसलिए इसे होलिका में डालने से आर्थिक स्थिति में सुधार और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है.
मिथुन और कन्या राशि के जातकों को अपामार्ग की लकड़ी डालनी चाहिए. इन राशियों के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक हैं. अपामार्ग को दोष निवारण के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है. इसे अर्पित करने से मानसिक उलझनें दूर होती हैं और करियर तथा व्यापार में नए अवसर मिलते हैं. धनु और मीन राशि के लोगों के लिए पीपल की लकड़ी फलदायी मानी गई है. इन राशियों के स्वामी बृहस्पति हैं, जो ज्ञान और धर्म के प्रतीक हैं. पीपल का वृक्ष आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है. इसे होलिका में अर्पित करने से गुरु दोष शांत होता है और भाग्य का साथ मिलता है.
दु:ख दूर करने में मदद
ज्योतिषी अखिलेश पांडेय के मुताबिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को शमी की लकड़ी होलिका में डालनी चाहिए. इन राशियों पर शनि का प्रभाव रहता है. शमी को शनि की प्रिय माना जाता है और यह कष्टों को कम करने में सहायक है. इससे कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और न्याय संबंधी मामलों में राहत मिलती है. कर्क राशि के लिए पलाश की लकड़ी शुभ मानी गई है. चंद्रमा से प्रभावित इस राशि के जातकों को पलाश अर्पित करने से मानसिक शांति और पारिवारिक सुख प्राप्त होता है. सिंह राशि के लोग मदार की लकड़ी अर्पित करें. सूर्य के प्रभाव वाली इस राशि के लिए मदार आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देती है.
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण