दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, अनियत्रिंत होकर कार तालाब में डूबी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कानपुर देहात जिले में एक दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई। जानकारी के अनुसार, औरैया जिले का रहने वाला परिवार कल्याणपुर में एक रिश्तेदार के घर समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। तभी सवई गांव के पास उनकी निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, इसके बाद वैन सीधे तालाब में चली गई और गहरे पानी में डूबने लगी। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शिवली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। जेसीबी मशीन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वैन को तालाब से बाहर निकाला गया।
इस हादसे में राजकिशोर अग्निहोत्री (60), उनकी पत्नी स्नेहलता अग्निहोत्री (55), बेटी हिमांशी अग्निहोत्री (30) और दो वर्षीय पोते शिव अग्निहोत्री की मौत हो गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फरार चालक राजकुमार की तलाश जारी है। इसी तरह का एक और हादसा संभल जिले में सामने आया। मझावली गांव के पास तेज रफ्तार कार ट्राई साइकिल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी। इस घटना में वीरपाल नामक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लगातार हो रहे इसतरह हादसे सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के