विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
विदिशा: विदिशा में बारातियों से भरी एक कार हादसे का शिकार हो गई जिसमें 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों का उपचार जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज विदिशा में किया जा रहा है.
रायसेन के गैरतगंज से जाफरखेड़ी आ रही थी बारात
विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जाफरखेड़ी के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रायसेन जिले के गैरतगंज से जाफरखेड़ी आ रही बारात की टवेरा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखे तालाब में जा गिरी. टवेरा वाहन में 10 लोग सवार थे और बारात जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां पहुंचने वाली थी. बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में था और इलाके में अंधेरा होने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरी.
गंभीर घायलों का मेडिकल कालेज विदिशा में इलाज जारी
तालाब में पानी नहीं था, लेकिन गाड़ी के पलटने से लोगों को गंभीर चोटें आईं और हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी (ड्राइवर) और 35 वर्षीय चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों में अशोक लोधी (25), राज बोधी (14), बृजेश लोधी (27), सुदीप लोधी (20), 45 वर्षीय भावसिंह लोधी और 10 वर्षीय ऋतुराज लोधी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. वहीं, इन घायलों में से एक को देर रात भोपाल रेफर किया गया.
घटना स्थल पर कलेक्टर सहित पहुंचा प्रशासनिक अमला
हादसा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अंशुल गुप्ता पहले जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना, इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया.
एडीएम, तहसीलदार, सीएसपी, कोतवाली एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी भी अस्पताल पहुंचे हैं. सिविल सर्जन डॉ. अनूप वर्मा सहित चिकित्सकों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया. अस्पताल में परिजनों और बारातियों की भीड़ जुट गई. हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध और गमगीन नजर आ रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी