नेटवर्क नहीं तो रिश्ते नहीं! 125 गांव में युवकों की शादी पर असर
बिलासपुर|छत्तीसगढ़ के कोरिया और एमसीबी जिले के 125 गांवों में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण यहां की लोगों की जिंदगी, सामाजिक आर्थिक और डिजिटल दुनिया के मामले में बेहद पीछे चली गई है. यहां कई लड़कों की शादी भी नहीं हो रही है क्योंकि लोग रिश्ते लेकर जब गांव में पहुंचते हैं तब पता चलता है कि मोबाइल नेटवर्क नहीं है. फिर उसके बाद मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से यही शादी में बाधा बन रहा है तो दूसरी तरफ जिन महिलाओं की शादी हो चुकी है वे भी परेशान हैं, कोई अपने मायके में बात करने के लिए पहाड़ और जंगल में नेटवर्क सर्च कर रही है तो कोई पेड़ के नीचे नेटवर्क की तलाश करते दिखती हैं और यहां पर लोगों ने खुद ही जुगाड़ वाला मोबाइल टावर जगह जगह पर लगा लिया है. विस्तार न्यूज संवाददाता दिलीप जायसवाल ने आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर लोगों की इस परेशानी को करीब से देखा है.
125 गांव में जुगाड़ का मोबाइल टावर
कोरिया जिले के सोनहत इलाके में आने वाले मेंड्राकला गांव में विस्तार न्यूज़ की टीम पहुंची, स्थानीय लोगों ने बताया कि एक महुआ का पेड़ है. महुआ पेड़ में चारों तरफ मोबाइल को रखने के लिए खांचा बनाया गया है, जहां पर मोबाइल को रख देते हैं और कुछ देर बाद वहां पर मोबाइल में नेटवर्क आता है और फिर लोग उस खांचा में रखे मोबाइल को बिना उठाए स्पीकर ऑन कर अपने लोगों से बातचीत करते हैं.
मायके बात करने के लिए पहाड़ पर चढ़ रही महिलाएं
हम यहां से कुछ दूर निकले ही थे कि तभी कुछ महिलाएं हमें दिखाई दी जो जंगल किनारे नेटवर्क सर्च कर रही थी, पता चला कि महिलाएं अपनी मायके में बात करने के लिए यहां नेटवर्क खोज रही हैं. महिलाओं ने बताया कि जब जंगल किनारे नेटवर्क नहीं मिलता है तब पहाड़ पर चढ़ना पड़ता है. हमें एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मिल गई. उन्होंने बताया कि जब नेटवर्क जंगल में नहीं मिलता है तब जंगल के भीतर पहाड़ में चढ़कर बात करना पड़ता है.विस्तार न्यूज़ टीम मेंड्राकला गांव से निकलकर सीधे गुरु घासीदास नेशनल पार्क का सफर करते हुए रामगढ़ इलाके में पहुंच गए, यहां के दर्जनों गांव में नेटवर्क नहीं है. यहां पहुंचे तो पता चला कि रामगढ़ में मोबाइल के टावर 2 साल पहले लगे हैं, लेकिन टावर से नेटवर्क नहीं आ रहा है.
मोबाइल नेटवर्क का ये जुगाड़ देख कर हैरान रह जाएंगे... | CG Korea
लोगों के बिजनेस पर भी पड़ रहा असर
मोबाइल में नेटवर्क नहीं होने से परेशान लोगों के दर्द को समझने के लिए लगातार हम आगे बढ़ रहे थे तभी पता चला कि यहां रामगढ़ के तुर्रापानी नामक एक बस्ती है. यहां लोग बात करने के लिए स्कूल के पास जाते हैं जहां पर लोगों ने जुगाड़ के सिस्टम से एक मोबाइल का टावर लगाया हुआ है. रामगढ़, यहां पर कई दुकानें हैं लोगों का कारोबार भी बढ़ रहा है लेकिन मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से लोगों के बिजनेस पर इसका सीधा असर पड़ रहा है लोग ऑनलाइन लेनदेन नहीं कर पा रहे हैं तो दूसरी तरफ यहां के युवाओं की शादी भी प्रभावित हो रही है.इसी दौरान हमें रामगढ़ में उमेश गुप्ता मिले, जिन्होंने पॉस मशीन के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम शुरू किया हुआ है, वह मोबाइल का सिम बेचने का भी बिजनेस शुरू कर रहे हैं क्योंकि कुछ महीना पहले गांव में बीएसएनल का नेटवर्क के लिए टावर लगा है लेकिन वह भी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है इसकी वजह से इनका बिजनेस भी आगे नहीं बढ़ पा रहा है और पॉस मशीन सिर्फ डब्बा भर बनकर रह गया है.इसी दौरान हमें पता चला कि इस गांव में भी महिलाएं अपनी मायके में बात करने के लिए घर से बाहर निकलती हैं और एक निश्चित जगह पर जाती है जहां पर लोगों ने जुगाड़ का टावर लगाया हुआ है, यहां पर पार्वती नामक एक महिला अपने मायके में बात करने के लिए कई बार कॉल करती है लेकिन उसके बावजूद उधर से कोई कॉल रिसीव नहीं होता है और फिर निराश होकर वापस अपने घर लौट जाती है क्योंकि अब घर लौट के बाद उसके मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहेगा. जबकि उसकी मां की तबीयत खराब है और वह हाल-चाल जानने के लिए लगातार कॉल कर रही थी.जंगल किनारे ही एक और जगह जुगाड़ का टावर लगाया गया है, यहां पर एक झाड़ी पर लोग अपने मोबाइल को कुछ देर फंसा कर रखते हैं तब नेटवर्क आता है. यहां भी एक व्यक्ति हमारे साथ पहुंचे और उन्होंने बताया कि किस तरह से वह नेटवर्क सर्च करने के लिए घर छोड़कर घर से करीब 2 किलोमीटर दूर आते हैं तब बात हो पाती है लेकिन रात के समय अगर कहीं बात करना या एंबुलेंस बुलाना जरूरी हो गया तब फिर परेशानी बढ़ जाती है.
नेटवर्क की सुविधा बढ़ाने के लिए लगाए जा रहे नए टावर – सरकार
दूसरी तरफ इस पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा छत्तीसगढ़ के ऐसे इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बढ़ाने के लिए नए टावर लगाए जाने की तैयारी चल रही है. आने वाले कुछ सालों के भीतर मोबाइल नेटवर्क की समस्या पूरी तरीके से खत्म हो जाएगी.
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस