गुना में कैदियों की जमकर पिटाई! डिप्टी जेलर पर पेड़ से बांधकर डंडे से पीटने का आरोप
गुना: मध्य प्रदेश के गुना स्थित चाचौड़ा उप जेल में कैदियों के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. चाचौड़ा का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर सर्कुलेट हो रहा है. आरोप है कि वीडियो में डिप्टी जेलर उम्मेद सिंह मोहाने कथित तौर पर कैदियों को पेड़ से बांधकर पीटते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो लगभग 6 महीना पुराना है, लेकिन हाल ही में सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया.
चाचौड़ा में कैदियों की जमकर पिटाई
आरोप है कि चाचौड़ा उप जेल में कैदियों से पैसों की मांग और सुविधाओं के नाम पर उनके परिजनों से अवैध वसूली की जाती है. अब मारपीट का कथित वीडियो सामने आने के बाद इन आरोपों को और बल मिला गया है. इस संबंध में गुना जेलर अतुल सिन्हा ने कहा, "मैं अभी उत्तराखंड एक शादी में आया हूं. जेल का एक पुराना वीडियो सर्कुलेट होने की खबर मिली है. डिप्टी जेलर अभी छुट्टी पर हैं. आने के बाद मामले की जांच की जाएगी."
वरिष्ठ अधिकारी को सूचना और जांच की मांग
इस मामले में राधौगढ़ एसडीएम रवि मालवीय ने कहा कि "3 दिन पहले कुछ पत्रकार बंधुओं ने अवगत कराया था कि चाचौड़ा जेल में सब जेलर द्वारा कुछ कैदियों के साथ मारपीट की गई है. जिसके संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी दिखाया. मैंने वरिष्ठ कार्यालय को सूचित भी किया है और जांच की मांग की है. जिससे पता चल सके कि क्या विषय है और किस बात पर कैदियों से मारपीट की थी. वीडियो में डिप्टी जेलर 3 से 4 लोगों को लाइन से खड़ा करके पीटते दिखाई दे रहे हैं."
एसडीएम रवि मालवीय ने आगे बताया कि "इस संबंध में वरिष्ठ स्तर पर हमने लिख दिया है. अब वरिष्ठ अधिकारी जैसा भी हमें पुट अप करेंगे उस हिसाब से हम जांच करेंगे. डिप्टी जेलर पूर्व से छुट्टियां स्वीकृत करवा ली थीं तो वह अभी छुट्टी में गए हुए हैं. जैसे ही वो आते हैं या फिर जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों से संकेत मिलते हैं उस आधार पर फिर जांच की जाएगी. जब हमने सब जेलर से बात की तो बताया था कि ये 6 माह पुराना वीडियो है. हालांकि पत्रकारों द्वारा इस वीडियो को 3 माह पुराना बताया गया है फिलहाल ये जांच का विषय है."
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल