अब तेलंगाना में भी वोटर लिस्ट सुधार की कवायद, चुनाव आयोग बोला- अप्रैल-मई में हो सकता है SIR
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी ने एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य में वोटर लिस्ट के विशेष सुधार का शेड्यूल अप्रैल-मई 2026 के दौरान घोषित होने की उम्मीद है। गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अभी देश के 12 राज्यों में यह सुधार कार्य चल रहा है। तेलंगाना और बाकी राज्यों के लिए इसे 2026 में शुरू किया जाएगा। सुधार के लिए समय कम है, इसलिए राज्य में तैयारी का काम अभी से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे हर पोलिंग स्टेशन के लिए कम से कम एक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) जरूर नियुक्त करें।
रेड्डी ने सलाह दी कि ये एजेंट उसी इलाके के रहने वाले होने चाहिए। वे बूथ लेवल अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। इससे वोटर लिस्ट ज्यादा सटीक और पारदर्शी बनेगी और समस्याओं का समय पर समाधान होगा। इस अभियान के दौरान बीएलओ हर इलाके में तीन से चार बार जाएंगे। पहली बार में वे फॉर्म बांटेंगे और अगली बार उन घरों में जाएंगे जो पहले छूट गए थे।
उन्होंने साफ किया कि जो वोटर तैयारी के दौरान लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए, वे भी इस प्रक्रिया में अपनी जानकारी दे सकेंगे। रेड्डी ने जोर दिया कि एजेंटों की नियुक्ति जल्द पूरी होनी चाहिए। इससे आपसी तालमेल मजबूत होगा, शिकायतें कम होंगी और कोई भी योग्य वोटर लिस्ट से बाहर नहीं रहेगा। इस बैठक में अतिरिक्त सीईओ वासम वेंकटेश्वर रेड्डी, डिप्टी सीइओ हरि सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
आज से बदल गया आपका वित्तीय और डिजिटल अनुभव: 1 अप्रैल के 10 अहम नियम
LPG को लेकर राहत: भोपाल में बुकिंग कम हुई, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
ड्रॉपआउट रोकने की पहल: मध्यप्रदेश में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत
1 अप्रैल से झटका: तेल कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के रेट
उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स, बाबा महाकाल के दर पर अक्षय-टाइगर संग डिंपल कपाड़िया
सियासी घमासान: निर्मला सप्रे ने बीजेपी जॉइन करने से किया इनकार, कोर्ट ने मांगा प्रमाण
1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म! अप्रैल में आएगी 35वीं किस्त, जानें डेट