तीन लड़कियों पर हमला करने वाला बदमाश आखिरकार पुलिस गिरफ्त में
भोपाल। राजधानी भोपाल की सड़कों पर दहशत बना 'कटर मैन' आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पिपलानी और अयोध्या नगर में युवतियों पर पीछे से वार करने वाले इस आरोपी को देर रात छोला इलाके में घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
यह था मामला
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सागर निवासी देवेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपनी पत्नी से झगड़े के बाद युवतियों पर हमला कर अपना गुस्सा उतार रहा था।
पुलिस ने रखा था 20 हजार रुपए का इनाम
पुलिस ने आरोपी को लेकर 20 हजार रुपए का इनाम रखा था। वहीं इसे पकड़ने के लिए 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी मैदान में थे। यही नहीं पुलिस को इस साइको कटर मैन को पकड़ने के लिए इतनी मशक्कत करनी पड़ी कि पुलिस को शहर के बदमाशओं और अन्य अपराधि प्रवृत्ति वालों का डाटा तक निकालना पड़ा और उसके सीसीटीवी फुटेज के साथ मैच करने के तमाम प्रयास किए। कुछ थानों में पुलिस ने पहले ब्लैड से हमला करने वालों और छेड़छाड़ की वारदातों के संदिग्धों से भी पूछताछ की थी।
ऐसे दे रहा था चकमा
आरोपी बेहद शातिर था। वह पहचान छुपाने के लिए हमेशा सिर पर टोपी पहनता और काली बाइक का इस्तेमाल करता था। उसने भोपाल के पिपलानी, सोनागिरी और अयोध्या नगर जैसे इलाकों में ऐसी जगहों को चुना जहां अंधेरा और सन्नाटा हो। उसकी इन हरकतों ने शहर की युवतियों में इस कदर खौफ पैदा कर दिया था कि शाम के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया था।
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर