भोपाल में AI सिटी: ग्लोबल यूनिवर्सिटीज और रिसर्च हब एक ही परिसर में
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भौंरी में 3700 एकड़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) सिटी बनेगी. बताया जा रहा है कि यहां भारत की सबसे बेहतरीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी विकसित होगी. इसमें रिसर्च, स्टार्टअप्स, इंडस्ट्री और ग्लोबल यूनिवर्सिटीज का एक इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम बनेगा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, एजुकेशन एंड रिसर्च इसका पूरा रोडमैप तैयार करेगा।
20 से ज्यादा ग्लोबल एजेंसियों ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट दाखिल किया
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) सिटी के डेवलपमेंट को लेकर 20 से ज्यादा ग्लोबल एजेंसियों ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट दाखिल किया है. इस महीने के अंत तक डेवलपमेंट एजेंसी तय होने की संभावना है. नॉलेज एवं एआई सिटी के रोडमैप पर आज राष्ट्रीय स्तर की बैठक भी रखी गई है. नगरीय प्रशासन विभाग ने आइसर को एक्शन प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
8 सदस्यीय कमेटी बनाई
चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इस महीने के अंत तक डेवलपमेंट एजेंसी तय होने की पूरी संभावना है. एआई सिटी के रोडमैप को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया है. इसमें नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित केंद्रीय संस्थानों के निदेशक, कुलपति और प्राचार्य भाग लेंगे. इसके लिए 8 सदस्यीय कोर कमेटी बनी है. ये कमेटी पूरे प्रोजेक्ट का मास्टर प्लान तैयार करेगी. ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर कैंपस डिजाइन, बड़े पैमाने पर ग्रीन जोन और ओपन स्पेस, ईवी सीएनजी और हाइड्रोनजन आधारित स्मार्ट ट्रांसपोर्ट, पीपीपी मॉडल, जॉइंट वेंचर और इंटीग्रेटेड पार्टनरशिप के विकल्प को लेकर एजेंसी काम करेगी।
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर