आज महासमुंद में छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा, दो पालियों में आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा आयोजित Chhattisgarh Teacher Eligibility Test 2026 का आयोजन रविवार, 1 फरवरी को महासमुंद जिले में किया जा रहा है। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की पात्रता का निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित करना है।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। इस पाली में जिले के 10 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कुल 2524 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:45 बजे तक चलेगी, जिसमें 17 परीक्षा केंद्रों पर 4428 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह कुल 27 केंद्रों पर 6952 परीक्षार्थी Chhattisgarh Teacher Eligibility Test 2026 में भाग लेंगे।
परीक्षा के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की प्राचार्य श्रीमती करूणा दुबे को समन्वयक बनाया गया है। प्रशासन की ओर से 30 जनवरी को केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग तथा 31 जनवरी को प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया।
व्यापम द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के सभी पृष्ठों का एकतरफा प्रिंट और वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना जरूरी होगा। ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और Chhattisgarh Teacher Eligibility Test 2026 से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से