UGC नियमों पर बृजभूषण शरण सिंह की नजर, विधायक बेटे ने साफ की स्थिति
लखनऊ|विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशंस 2026' को लेकर स्टैंड पूछे जाने पर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि वह इसका अध्ययन कर रहे हैं और जो भी बोलेंगे बहुत सोच विचार करके ही बोलेंगे। उधर, इस मुद्दे पर उनके परिवार में ही दो तरह की स्थिति देखने को मिली है। एक ओर यूजीसी के नियमों में किए गए बदलाव वाली 31 सदस्यीय संसदीय समिति का हिस्सा ब्रजभूषण के सांसद बेटे करण भूषण सिंह थे। वहीं उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण सिंह ने इस नियम को लेकर इसके उलट प्रतिक्रिया दी है।प्रतीक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि इतिहास के दोहरे मापदंडों पर अब गहन विवेचना होनी चाहिए जहां बाहरी आक्रांताओं और उपनिवेशी ताकतों के भीषण अत्याचारों को अतीत की बात कहकर भुला दिया जाता है जबकि भारतीय समाज के एक वर्ग को निरंतर ऐतिहासिक अपराधी के रूप में चिन्हित कर वर्तमान में प्रतिशोध का निशाना बनाया जा रहा है।
जो भी बोलूंगा…, UGC के नए नियमों पर विरोध के सवाल पर क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह
बता दें कि प्रतीक भूषण सिंह गोंडा की सदर सीट से विधायक हैं। उनका पक्ष सामने आने के बाद इस पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। उधर, यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवाल पूछे जाने पर विधायक प्रतीक भूषण के पिता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि यूजीसी एक बड़ा और गंभीर विषय है। मैं इसका अध्ययन कर रहा हूं। जो कुछ भी बोलूंगा सोच-समझकर बोलूंगा। यह समाज से जुड़ा मुद्दा है। सामंजस्य निकलना जरूरी है।
यूजीसी रेगुलेशन का शहर-शहर विरोध, रायबरेली से भी सवर्ण नेताओं को चूड़ियां भेजीं
यूजीसी के नए नियमों को लेकर शहर-शहर हो रहा विरोध
बता दें कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर इस समय देश और प्रदेश के विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को भी लखनऊ गोरखपुर, बस्ती सहित कई जिलों में छात्रों-युवाओं ने प्रदर्शन किए। विरोध-प्रदर्शनों के इस माहौल में लोग जनप्रतिनिधियों से उनका स्टैंड पूछ रहे हैं। इसी क्रम में बृजभूषण शरण सिंह से भी इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने अध्ययन करने की बात कहकर जवाब को टाल दिया।
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल