ऋतिक रोशन इतने फिट? फैंस के लिए शेयर किया अपना खास डाइट प्लान
ऋतिक रोशन अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल्स, लुक्स और अभिनय के लिए मशहूर हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि ये सबकुछ करने के लिए ऋतिक को कड़ी डाइट फॉलो करनी पड़ती है? इसी डाइट की एक खास झलक ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों तस्वीरों में ऋतिक ने अपनी खाने की चीजों को शेयर किया है। पहली तस्वीर में एक प्लेट है, जिसमें ब्रोकली, स्प्राउट्स, गाजर, टमाटर और भी कई खाने की चीजें नजर आ रही हैं, जो पेट तो भरती हैं लेकिन फैट नहीं बढ़ाती। दूसरी तस्वीर में चुकंदर और केला दिखाई दे रहा है। इसका मतलब यही है कि ऋतिक इतना खाना खाकर इतने फिट रहते हैं।
ऋतिक रोशन का नोट
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर खाने की प्लेट की दो तस्वीरों को शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'कम खाओ, ज्यादा प्यार करो।' इसके साथ ही ऋतिक ने आगे लिखा कि हमेशा अपनी खाने वाली प्लेट को बड़ा दिखाओ।
ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'वॉर 2' में देखा गया था। इस फिल्म में ऋतिक के साथ साउथ स्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आए थे। अब वह अपनी आने वाली फिल्म 'कृष 4' में एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों करेंगे। कथित तौर पर ऋतिक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट और OTT स्पेस में बतौर प्रोड्यूसर 'स्टॉर्म' नामक थ्रिलर पर भी काम कर रहे हैं।
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव