"मातम में बदला इंदौर...जहरीले पानी ने ली 17वीं जान, 2354 घरों के सर्वे में सामने आया खौफनाक सच
Indore Water Crisis : लगातार गंभीर होता जा रहा है। इंदौर में दूषित पानी पीने से जान गंवाने वालों की संख्या अब 17 पहुंच गई है। ताजा मामला रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा (69) का है, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ओमप्रकाश शर्मा मूल रूप से धार जिले की शिव विहार कॉलोनी के निवासी थे और अपने बेटे से मिलने इंदौर आए हुए थे।
परिजनों के अनुसार, 1 जनवरी को उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया कि उनकी किडनी गंभीर रूप से खराब हो चुकी थी। हालत बिगड़ने पर 2 जनवरी को उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया और 4 जनवरी को वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ओमप्रकाश शर्मा केवल ब्लड प्रेशर के मरीज थे और दूषित पानी पीने से ही उनकी तबीयत बिगड़ी।
Indore Water Crisis को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भागीरथपुरा इलाके में बड़े पैमाने पर सर्वे शुरू किया है। 4 जनवरी को 2354 घरों का डोर-टू-डोर सर्वे किया गया, जिसमें 9416 लोगों की जांच की गई। इस दौरान 20 नए मरीज सामने आए हैं। हालात से निपटने के लिए इलाके में 5 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।
सर्वे टीम में जन अभियान परिषद के सदस्य, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ANM, सुपरवाइजर और NGO शामिल हैं। प्रभावित इलाकों में क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं। साथ ही हर घर को 10 ORS पैकेट और 30 जिंक टैबलेट्स उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस बीच दूषित पानी से हुई मौतों और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर कांग्रेस ने 11 जनवरी को इंदौर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। वहीं राज्य सरकार 6 जनवरी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी।
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव