सांसद खेल महोत्सव में इनाम का बवाल, 11 हजार की जगह मिले सिर्फ 500 रुपये
जबलपुर | मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है | खिलाड़ियों ने आयोजकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. आयोजकों का कहना है कि पुरस्कार वितरण में 11 हजार रुपये देने की बात कही गई थी | लेकिन पुरस्कार वितरण के समय 21 हजार की जगह लिफाफे में 500 रुपये दे दिए |
खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं
पूरा मामला जबलपुर के रानीताल खेल परिसर का है | यहां सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था | खिलाड़ियों का आरोप है कि प्रतियोगिता में 11 हजार और 21 हजार देने की बात कही गई थी | वहीं लिफाफे में सिर्फ 5 सौ और एक हजार रुपये मिले हैं |इसको लेकर खिलाड़ियों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया | खिलाड़ियों ने कहा कि वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं |
सांसद पर सुनवाई ना करने का आरोप लगाया
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |जिसमें खिलाड़ी खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं | खिलाड़ियों का कहना है कि सांसद आशीष दुबे भी आए थे | लेकिन वे बात सुने बिना ही चले गए. सांसद ने अपने सहयोगियों से खिलाड़ियों से बात करने के लिए कहा. हालांकि खिलाड़ियों का कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है |
विरोध करने पर दी जा रही है धमकी
खिलाड़ियों का कहना है कि एक तो उनके साथ धोखा किया गया और अब उनकी कहीं सुनवाई भी नहीं हो रही है | खिलाड़ियों का आरोप है कि सीनियर खिलाड़ियों और कोच की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है | घटना को लेकर विरोध ना करने के लिए कहा गया है | खिलाड़ियों का कहना है कि विरोध करने पर करियर खत्म करने की धमकी दी जा रही है |
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार