नौकरी हो या बीमारी! बिहार की छोटी अयोध्या में बजरंगबली करते हैं चमत्कार, चढ़ाना पड़ता है खास प्रसाद
यूं तो सनातन धर्म में भक्त और भगवान की अपनी महिमा है. भगवान कई रूपों में भक्तों की मनोकामानएं पूर्ण करते हैं. वहीं बात करें कलयुग की तो कलयुग में बजरंगबली की महिमा अपरंपार है. इस रूप की अलग जगहों पर अलग मान्यताएं हैं. ऐसा ही है भागलपुर जिले का एक गांव मकंदपुर है. जिसे छोटी अयोध्या के रूप में भी जाना जाता है. वहां स्थित हनुमान जी के मंदिर की महिमा अपरंपार है. सुबह की तो छोड़िए जब आप वहां शाम में आरती के समय जाएंगे तो भक्तों की भीड़ लगी होती है. कहा जाता है कि यहां जो भी मनोकामनाएं मांगते हैं वो पूरी होती है. इसके बाद यहां पर खास चीज चढ़ाया जाता है. आइए जानते हैं इस मंदिर की क्या मान्यताएं हैं?
मनोकामना पूरी होने पर लोग चढ़ाते हैं ध्वजा
दरअसल, आपको बता दें कि इस जगह का नाम भी है बजरंगबली चौक. क्योकि यह काफी प्रसिद्ध मंदिर में से एक है. आसपास के 8 से 9 गांव के लोग यहां पूजा करने पहुंचते हैं. जब इसको लेकर मंदिर प्रबंधक विमल किशोर राय से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस मंदिर का इतिहास करीब 100 साल के आसपास है. हालांकि मंदिर का विकास 50 वर्ष पूर्व हुआ. यहां पर लोग जो भी मुरादे सच्चे मन से मांगते हैं वो पूरी होती है. पूरी होने पर यहां लोग ध्वजा या सुंदरकांड का पाठ कराते हैं.
रोग व नौकरी की मनोकामना होती है पूरी
आपको इस मंदिर में अक्सर सुंदरकांड होते हुए मिल जाएगा. क्योंकि सप्ताह में 5 दिन अलग अलग लोग कराते रहते हैं. इतना ही नहीं इस पूरे इलाके की बात करें यानी आसपास के 10 गांव की बात करें तो आपको रोजाना कृतन भजन सुनाई देगा. इसलिए यह मंदिर खास है. प्रत्येक वर्ष इस मंदिर में करीब 250 से अधिक ध्वजा पड़ता है. खास कर रोग से सम्बंधित व नौकरी से सम्बंधित लोग मुरादे मांगते हैं और पूरी भी होती है. कहा यह भी जाता है जिसकी मुरादें पूरी होती है वो इस मंदिर में बड़े पैमाने पर मिठाई भी चढ़ाते हैं.
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति