41 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह, बेटे को दिया जन्म, फैंन्स ने दी कपल को बधाई
Bharti Singh Second Baby: कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने फैंस को एक बार फिर गुड न्यूज दे दी है. वे दूसरी बार मां बनी हैं और बेटे को जन्म दिया है. भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का पहले भी एक बेटा है.
भारती को थी बेटी की ख्वाहिश
बता दें, भारती प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दे रही थीं. वहीं कई वीडियो में तो उन्होंने पैपराजी के सामने ये बात भी कही कि वह चाहती हैं कि उनके घर इस बार लक्ष्मी (बेटी) आए. आज यानी 19 दिसंबर की सुबह उन्हें लाफ्टर शेफ की शूटिंग करनी थी, लेकिन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां भारती ने बेटे को जन्म दिया.
कपल के घर जशन का माहौल
कॉमेडियन के फैंस लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे. वहीं अब खबर सामने आने के बाद से सेलेब्स और उनके फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं. कपल के घर में जश्न का माहौल है.
प्रेग्नेंसी में जमकर किया काम
इस बार भी भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खूब काम किया है. बता दें अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो आखिरी समय तक काम करती हुई दिखाई दी थीं. फिलहाल, वह लाफ्टर शेफ के तीसरे सीजन में नजर आ रही हैं. शो के एक्टर्स ने उनके लिए खास सरप्राइज बेबी शावर भी प्लान किया था.
बता दें, फैंस भारती और हर्ष को काफी पसंद करते हैं. टीवी इंडस्ट्री के वह पसंदीदा कपल में से एक हैं. उनका बेटा लक्ष्य भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है.
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन