20 दिसंबर से पटरी पर दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, मैन्युअल टिकट से होगी शुरुआत
भोपाल | भोपाल मेट्रो का उद्घाटन 20 दिसंबर को होगा. भोपाल मेट्रो के एमडी कृष्ण चैतन्य ने मेट्रो के उद्घाटन को लेकर जानकारी दी. कृष्ण चैतन्य ने बताया कि मेट्रो का उद्घाटन 20 दिसंबर को होगा, जबकि 21 दिसंबर से रोजाना कमर्शियल रन शुरू होगा |उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे |
रोजाना 17 राउंड चलेगी भोपाल मेट्रो
भोपाल मेट्रो के एमडी कृष्ण चैतन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कमर्शियल रन 21 दिसंबर से शुरू होगा. हर दिन सुभाष नगर और एम्स के बीच 17 बार भोपाल मेट्रो दौड़ेगी | 9 मेट्रो ट्रेन सुभाष नगर से एम्स तक चलेगी, वहीं 8 मेट्रो ट्रेन एम्स से सुभाष नगर तक चलेगी, 8 में से 6 मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग आइडेंटिफाई कर लिया गया है |
मेट्रो का टिकट मैन्युअल मिलेगा
भोपाल मेट्रो के एमडी ने बताया कि 21 दिसंबर को कमर्शियल रन का पहला दिन है. पहले दिन से ही मेट्रो का टिकट चार्जेबल होगा. फिलहाल टिकट मैन्युअल मिलेंगे. मेट्रो में एकबार में 200 से 250 लोग बैठेंगे. उन्होंने बताया कि मेट्रो संचालक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अब बस उद्घाटन का इंतजार है |
6.2 किमी लंबे रूट पर होगा संचालन
मध्यप्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) के अनुसार, पहले व्यावसायिक परिचालन की शुरुआत सुभाष नगर से लेकर AIIMS Bhopal तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर होगी. मेट्रो का संचालन शुरू में 6.2 किमी लंबे रूट पर होगा, जो सुभाष नगर डिपो से AIIMS तक है. इस रूट में कई स्टेशन जैसे सुभाष नगर, रानी कमलापति, अलकापुरी अन्य शामिल होंगे |
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति