CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 दिनों तक रहेगा शीतलहर का कहर, जानें कौन-कौन से जिले हैं अलर्ट पर और बचाव के उपाय
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के डबल अटैक ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. लगातार चल रही ठंड हवाओं से प्रदेश के तापमान में गिरावट आ रही है, जिस कारण सभी जिलों में कंपकपी बढ़ गई है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. खास तौर पर प्रदेश के चार संभाग-सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिलों में ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मैनपाट में रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. वहीं, सरगुजा में कई जगहों पर बर्फ जमने लगी है.
मंगलवार को अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पेंड्रा में 10 डिग्री और जगदलपुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा तापमान 30.9 डिग्री सेल्सिय दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया.
आज 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसमें गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़ बालोद और कोरबा शामिल हैं.
3 दिनों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का असर प्रदेश में ज्यादा दिखेगा. मौसम विभाग ने लोगों के एडवाइजरी भी जारी की है. वहीं, ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अलग-अलग जिलों में नगर निगम और प्रशासन मुस्तैद है. लोगों को ठंड से बचाने और राहत देने के लिए जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं.
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ