अवैध घुसपैठ रोकने के लिए बड़ा कदम, योगी सरकार ने तैयार किया विशेष एक्शन प्लान
उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों के खिलाफ योगी सरकार ने सख्त प्लान तैयार किया है | सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार योगी सरकार ने जो प्लान तैयार किया है, वह देश में अपने आप में पहली ऐसी योजना होगी | सूत्रों के अनुसार योगी सरकार घुसपैठियों के खिलाफ फुलप्रूफ एक्शन प्लान के तहत उनका डेटा बेस तैयार करेगी | ऐसा देश में पहली बार होगा | सूत्रों के मुताबिक UP में पकड़े जाने वाले घुसपैठियों की विस्तृत बायोमेट्रिक प्रोफाइल बनेगा और सभी नाम ‘निगेटिव लिस्ट’ में दर्ज किए जाएंगे |
उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह लिस्ट देश भर में सभी राज्यों को साझा की जाएगी जिससे इनकी दोबारा देश में एंट्री नामुमकिन की जा सकेगी | राज्य सरकार एंटी-इन्फिल्ट्रेशन नीति बना रही है |
योगी सरकार कराएगी फर्जी डॉक्यूमेंट्स की प्रोफाइलिंग
इस योजना के तहत फर्जी पहचान पत्रों की हाईटेक स्कैनिंग होगी और हर रिकॉर्ड चेक किया जाएगा. इतना ही नहीं इस प्लान के तहत घुसपैठियों का फर्जी दस्तावेज बनाने वालों पर बड़ी कार्रवाई होगी | इसमें हाईटेक सिस्टम बताएगा कि घुसपैठिए कब से छुपकर रह रहे थे? फेशियल रिकॉग्निशन व फिंगरप्रिंट से प्रोफाइलिंग बनेगी. निगेटिव लिस्ट से आधार समेत सभी आईडी पर रोक लगेगी. इस प्लान के तहत यूपी में फर्जी आईडी नेक्सस खत्म करने की तैयारी है | योगी सरकार की कोशिश है कि UP मॉडल देश में एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ड्राइव की नई मिसाल बने. इसके साथ ही कोई भी घुसपैठी दोबारा सीमा पार न कर सके |
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय