मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी...छत्तीसगढ़ में ठंड का महाअटैक...इन 20 जिलों में शीतलहर का खतरा, जानें बचाव के उपाय और क्या करें
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन और कंपकंपी बढ़ गई है. वहीं, लोगों का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है. उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के सभी जिलों में सर्द हवाएं चल रही हैं. इस बीच मौसम विभाग ने 10 दिसंबर तक प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है.
आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 9 दिसंबर को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा जिले में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
10 दिसंबर तक चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 9 और 10 दिसंबर को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में शीतलहर परेशान करेगी. मौसम विभाग ने लोगों से सुबह और शाम को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है. साथ ही ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतने के लिए भी कहा है.
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बदला गया स्कूलों का समय
वहीं, बढ़ती ठंड को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया ने स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है. आदेश के तहत जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में समय में बदलाव होना जरूरी है. जो स्कूल दो पाली में संचालित होते हैं वह प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक 8.30 से दोपहर 12 बजे तक और शनिवार को 12 से 4 बजे तक लगेंगे. वहीं, दूसरी पारी में सोमवार से शुक्रवार तक 12 से 4 बजे तक और शनिवार को 8.30 से 12 बजे तक समय निर्धारित किया गया है. सिर्फ एक ही पाली में संचालित स्कूल के लिए सोमवार से शुक्रवार तक 10 से 4 बजे तक और शनिवार को 8.30 से 12 बजे तक समय निर्धारित किया गया है.
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल