बस्तर के मारीगुड़ा में 40 क्विंटल अवैध धान सहित ट्रैक्टर जब्त
रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध तरीके से धान खपाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार को बस्तर जिले के करपावंड तहसील के अंतर्गत ग्राम मारीगुड़ा चिऊरगाँव में दूसरे किसान का धान अपने खाते में बेचने की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनीष वर्मा ने बताया कि मौके पर एक ट्रैक्टर वाहन क्रमांक सीजी 17 केटी 1576 को रोका गया, जिसमें लक्ष्मण भारती पिता सहदेव भारती निवासी मारीगुड़ा द्वारा 89 बोरी में लगभग 40 क्विंटल धान ले जाया जा रहा था।
पूछताछ करने पर लक्ष्मण भारती ने स्वीकार किया कि उनके पिता सहदेव भारती पिता आयतु भारती के नाम पर सोमवार 8 दिसम्बर को धान उपार्जन केंद्र करपावंड में 152.40 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन कटा है। टोकन की मात्रा के मुकाबले धान कम पड़ने के कारण उन्होंने कमी को पूरा करने के लिए यह 40 क्विंटल धान ग्राम राताखंडी निवासी दया भतरा से मांगा था।
इससे स्पष्ट हुआ कि लक्ष्मण भारती अन्य किसान के धान को अवैध रूप से अपने पिता के खाते में खपाने का प्रयास कर रहे थे, जो कि शासन के नियमों का सीधा उल्लंघन और एक प्रकार का फर्जीवाड़ा है।प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, अवैध रूप से लाए जा रहे 40 क्विंटल धान सहित महिंद्रा ट्रैक्टर वाहन क्रमांक सीजी 17 केटी 1576 को जब्त कर लिया।
जब्त किए गए धान और ट्रैक्टर को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया गया है। इस घटना ने धान खरीदी केंद्रों पर बिचौलियों की सक्रियता और धोखाधड़ी के प्रयासों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि इस तरह के फर्जीवाड़े को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, वाराणसी में मौसम ने लिया यू-टर्न
हादसे ने छीनी दो जिंदगियां, बाइक पुलिया से भिड़ी; घर लौटते वक्त हादसा
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
आजमगढ़ को बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे मिल्क चिलिंग सेंटर का उद्घाटन
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
उज्जैन के बाद नया ठिकाना: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियतें जानकर रह जाएंगे हैरान