अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध धान भंडारण और परिवहन पर सख्त निगरानी जारी है। राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और मंडी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध बिचौलियों और प्रतिष्ठानों पर दबिश दी, जिससे सफलता मिली। शुक्रवार को विभिन्न तहसीलों में पांच प्रकरणों में कुल 2052 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया, जो एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
तहसीलों में छापेमारी के परिणाम
भाटापारा तहसील में अमित चावल उद्योग से 800 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। सोनाखान तहसील के ग्राम बया में विकास ट्रेडर्स से लगभग 850 कट्टा पुराना धान बरामद किया गया। पलारी तहसील के ग्राम ओड़ान में दिनेश चंद्राकर गोदाम से 305 कट्टा, कबीर ट्रेडर्स भवानीपुर से 46 कट्टा और बलौदाबाजार तहसील में मुलशंकर ट्रेडर्स पनगांव से 51 कट्टा अवैध धान जब्त हुआ।
जिले में अब तक की कार्रवाई
जिले में 1 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक कुल 70 प्रकरणों में 2664.54 क्विंटल अवैध धान जब्त किया जा चुका है। प्रशासन की कड़ी निगरानी और निरंतर कार्यवाही से कोचिये और बिचौलिये में हड़कंप मचा हुआ है।
भविष्य की योजना
चेक पोस्ट पर वाहनों की कड़ी जांच जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोचिये और बिचौलियों के अवैध धान पर यह कार्रवाई धान खरीदी तक निरंतर जारी रहेगी।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त